
बाढ़ से परेशान बेटी के यहां जा रहें स्कूटी सवार दंपति घायल
मशरक छपरा एस एच-90 पर सड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए आस पास के लोगों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां दंपति की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के छपिया बिन टोली ब्रह्म पिचास बाबा के पास निवासी राम पुलिस महंतों के 55 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी और स्कूटी चालक जयनाथ महतो के 62 वर्षीय पुत्र राम पुलिस महतो के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी आ गया है जिससे परेशान होकर बेटी के यहां छपरा में रामनगर जा रहें थें कि मशरक केन्द्रीय विद्यालय से आगे टूटे पुलिया पर सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक से बचने के क्रम में सड़क किनारे गिर पड़े और गंभीर रूप घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग