राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड 10 के हंसराजपुर टोले बलुआ गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गये है। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में किया गया। बताया जाता है कि अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद ने गंभीर रूप से घायल ललिता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में घायलों के द्वारा एकमा थाने में सूचना दी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग