प्रो. ए. के. सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार, फिल्मकार व 30 हजार से ऊपर की पंक्तियों में कविता लिखने वाले एकमा प्रखंड क्षेत्र के योगियां गांव निवासी महाकवि काशीनाथ पांडेय की रचनाओं पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन पटना के तत्वावधान में आगामी 29 मार्च को आयोजित किया जयेगा। साहित्य सम्मेलन की कला मंत्री व कलानेत्री पल्लवी विश्वास ने बताया है कि लगातार चौथे वर्ष महान भविष्यद्रष्टा साहित्यकार एवं भाषाविद् महाकवि काशीनाथ पाण्डेय की जयंती पर दो प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जो अन्तर्विद्यालयी, अन्तर्महाविद्यालयी एवं स्वतंत्र श्रेणी (प्रोफेशनल कोर्स के छात्र) में महाकवि काशीनाथ पाण्डेय विरचित गीत, ग़ज़ल, नज़्म गायन पर आधारित होंगे। “साहित्य में युवाओं की भूमिका” विषय पर स्नातक, परास्नातक एवं स्वतंत्र (प्रोफेशनल कोर्स छात्र) श्रेणी के लिए महाकवि काशीनाथ पाण्डेय स्मृति व्याख्यान प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतिभागियों के लिए महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों को हार्ड कापी में विषय वस्तु फार्म आदि सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।विशेष जानकारी या सामग्री व्हाट्सएप नंबर 9939 593094 पर अपना विवरण भेजकर निबंधन कराया जा सकता है।

More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग