राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव में ब्रह्म बाबा के परिसर में दो दिवसीय अखंड अष्टयाम की शुरुआत भव्य कलशयात्रा से शुरू की गई। कलश शोभा यात्रा से हाथी घोड़ा और बैंड बाजा शामिल रहा। कलश शोभा यात्रा यज्ञ मंडप स्थल से दर्जनों पीला वस्त्र धारण किए युवतियों और महिलाओं के हाथ में कलश लेकर थाना परिसर शिव मंदिर परिसर में पहुंचा और वहां गंडक नदी से लाया गया पवित्र जल विधिवत मंत्रोच्चार से कलश में भरा गया। यजमान मुन्ना सिंह और धर्मपत्नी वीणा देवी की मौजूदगी में आचार्य पवन बाबा ने यज्ञ मंडप और कलशयात्रा मंत्रोच्चार से शुभारंभ किए। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जलबोझी के बाद कलशयात्रा मशरक के महावीर चौंक, दुर्गा मंदिर चौंक, महाराणा प्रताप चौंक होते हुए यज्ञमंडप में पहुंची जहां दो दिवसीय अखंड अष्टयाम की शुरुआत हुई जिसका समापन मंगलवार को हवन पूजन से किया जाएगा।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग