राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग दस विद्यालयों के 10 शिक्षक 14 मार्च को जिला स्तरीय टीएलएम मेले में भाग लेंगे। यह आयोजन छपरा शहर के एकता भवन में आयोजित किया गया है। इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी ने दी और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय टीएलएम मेले में भाग लेने को अलग अलग विद्यालयों के 10 शिक्षकों को चयनित किया गया है।जो जिले में जाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे जिसकी तैयारी को लेकर बीआरसी परिसर में बैठक आयोजित की गई और सारी तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेनर शिक्षक रामाशंकर सहनी के नेतृत्व में पहले ही प्रशिक्षण देकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग