राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में खाना बनाने के बाद चूल्हे से निकली चिंगारी से फूसनुमा पलानी जलकर राख हो गई। अग्निकांड पीड़ित परिवार सेमरी गांव निवासी सुतेलब देवी पति शम्भू सिंह के रूप में हुई। घटना के बारे में पीड़ित परिवार ने बताया कि फुसनुमा पलानी में चुल्हे पर खाना बना कर वह दूसरे काम में लगीं हुईं थी कि एकाएक आग की लपटें उठने लगी जब तक वह चिल्ला कर आस पास के लोगों को बुलाती तब तक आग ने पलानी में रखा सारा सामान जला कर राख कर दिया। आग से कपड़ा,खाने का सामान, गेहूं चावल और बिछावन समेत चौकी जलाकर राख कर दिया। मौके पर घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने पीड़ित परिवार को सरकारी मुवाअजा दिलवाने का भरोसा दिलाया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग