राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जन सुराज पदयात्रा के दौरान 164वें दिन एकमा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर प्रशांत किशोर ने तीन आम सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान श्री किशोर ने कहा कि बिहार में लोगों को कुछ और समझ में आता हो या न आता हो। लेकिन राजनीति बहुत अच्छी तरह से समझ में आती है। जहां भी चार आदमी बैठ जाते हैं, वे दिन-रात राजनीति की बात ही करते हैं। लेकिन उनको अपनी चिंता नहीं है, देश तभी मजबूत होगा जब आप अपनी और अपने बच्चों की चिंता करेंगे। जो अपनी चिंता नहीं कर रहा है। वो देश की क्या चिंता करेगा। राष्ट्रवाद के नाम पर जो वोट आप देते हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। राष्ट्रवाद के नाम पर बिहार को अनपढ़ बना दिया गया है। यदि बिहार अनपढ़ रहेगा तो उससे देश कमजोर होगा या मजबूत होगा? उन्होंने लालू व नीतीश के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि लालू जी ने अपने राज में चरवाहा स्कूल खोले थे और नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करके सब को चरवाहा बना दिया है। स्कूल-कॉलेज बिहार में नाम के लिए चल रहे हैं, पढ़ाई दोनों में से कहीं नहीं हो रही है। बिहार की हालत इसलिए खराब है, क्योंकि एक आदमी चरवाहा स्कूल खोल रहा था और एक चरवाहा बना रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग