धर्मेन्द्र पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के अनुश्रंसा पर बीमार मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी कलावती देवी पति जगू पंडित को इलाज हेतु ढ़ाई लाख रुपए स्वीकृत किया गया है।जिसका पत्र भाजपा मशरक प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने मंगलवार को स्वीकृति पत्र जगू पंडित को सौंपा गया। इनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान फुलवारीशरीफ पटना में इलाज चल रहा है इस सहयोग के लिए महाराजगंज भाजपा सांसद को ग्रामीणों ने ह्रदय से आभार प्रकट किया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग