राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी देवरिया गांव निवासी राकेश वर्मा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जब ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की गई तो अल्कोहल सेवन करने की पुष्टि हुई है। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। इधर भागवतपुर गांव से एक वारंटी जगदीश पांडेय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग