राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित ई किसान भवन का निरीक्षण मंगलवार को कृषि पदाधिकारी श्याम बिहारी सिंह ने किया। कृषि पदाधिकारी ने ई. किसान भवन का भ्रमण करते हुए कौंटिंजेंसी की राशि से किसान भवन के खिड़की व फर्श मरम्मत करने का निर्देश प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दिया। फिर सभी किसान सलाहकार व समन्वयक के साथ गरमा फसल के बीज वितरण को लेकर समीक्षा बैठक की। मूंग वितरण, उड़द वितरण व सूर्यमुखी बीज वितरण की समीक्षा की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग