दरियापुर के ढोंगहा मध्य विद्यालय के एचएम पर पोषाहार खाद्यान्न बेचने का आरोप
- 31 जुलाई को सौ पाॅकेट चावल में 35 पाॅकेट काले बाजार में
छपरा (सारण)। जिला के दरियापुर अंचलान्तर्गत मध्य विद्यालय ढोंगहा के एचएम पर पोषाहार योजना में प्राप्त 100 पाॅकेट में 35 पाॅकेट कालाबाजार में बेंचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि गत् 31 जुलाई 2020 को मध्य विद्यालय, ढोंगहा के प्रधानाध्यापक सुनील राय द्वारा 100 पाॅकेट चावल का उठाव गोदाम से किया गया, जिसमें 35 पाॅकेट काले बाजार में बेंच दिया गया। इस तरह उनके द्वारा कई बार किया गया है, जो बच्चों के साथ उनकी हकमारी है। शिकायत करने वालों में बनिता कुमारी, संजय सिंह, उर्मिला देवी, मुन्ना कुमार सिंह ,रणजीत कुमार, विशाल कुमार, जंग बहादुर सिंह, रंजीत सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल है। ग्रामीणों ने बीईओ से कार्रवाई की मांग की है।
बोले बीईओ
” ग्रामीणों के आवेदन के आलोक में मैने खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन भी किया और 100 पाॅकेट की जगह 35 पाॅकेट कम प्राप्त हुए। स्पष्ट है कि प्रधानाध्यापक सुनील राय ने 35 पॉकेट चावल बेंच दी है। लिहाजा, मैने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्रांक 187/2020 दिनांक 5 अगस्त 2020 के तहत कार्रवाई हेतु संस्तुति कर दी है।
रामनाथ रजक
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, दरियापुर, सारण


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग