गड़खा के दो मेधावीरों ने युपीएससी में परचम लहराया, गौहर बसंत के लाल को बसंत कॉलेज के प्रिंसिपल ने किया सम्मानित
राजीव कुमार सिंह/हरिभूषण की रिपोर्ट
गड़खा(सारण)। प्रखंड के युपीएससी मे दो मेधावीरों ने अपना परचम लहरा गड़खा के मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। आज गरखा प्रखंड के सभी नागरिक अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। वैसे गड़खा के लोगों ने पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में अपना उल्लेखनीय कार्य करने के लिए जाने जाते आ रहे है, चाहे स्वतंत्रता संग्राम के समय देश की आजादी दिलाने के समय शहादत हो या राजनीति समाजिक क्षेत्र हो। इसके पहले गड़खा के मजलीसपुर गाँव के एक युवक ने भी युपीएससी की परीक्षा मे उतीर्ण हो गरखा का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। अबकी बार तो गड़खा प्रखंड के दो लोगों ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उतीर्ण हुए है। जिसमें केवानी गाँव की बेटी अन्नपूर्णा सिंह ने 194 वा रैंक पाया है तो वही गौहर बसंत गाँव के रहने वाले युवा विवेकानंद शुक्ला ने 457 वा रैंक पाया है। बुधवार को युपीएससी परीक्षा मे उतीर्ण हुए विवेकानंद शुक्ला को बसंत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार सिंह ने महाविधालय परिसर में सम्मानित किया। वही बसंत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणो द्वारा भी विवेकानंद को सम्मानित किया गया है।

विवेकानंद शुक्ला ने पिता के निधन के बाद खुद पढ़ने के लिए बच्चों को पढ़ा निकाला पढ़ाई का खर्च
युपीएससी परीक्षा मे उतीर्ण हुए विवेकानंद शुक्ला के पिता का नाम विशुध्यानंद शुक्ला है और माता का नाम मंजू देवी है, वे भाई मे अकेले है जबकी इनकी छः बहने है। उन्होंने ने बताया की इनके पिता तेलंगाना के एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। इसलिए इनकी 12 वी तक की पढाई वहीं हुआ 2010 मे इनके पिता का निधन हो गया। जिससे इनके परिवार अपने पैतृक घर बसंत आकर रहने लगे। इसके बाद 2014 में विवेकानंद शुक्ला का बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट में नामांकन हुआ। पिता के मृत्यु के बाद थोड़ी आर्थिक तंगी होने लगी। इसलिए वहां पर पढ़ाई के साथ बच्चों को कोचिंग करा पढाई की खर्चा निकालने लगे।
2019 में मौसम विज्ञान विभाग में की नौकरी
2019 में भारत मौसम विभाग में जूनियर साइंसटीस की नौकरी मिल गयी और नौकरी करने लगे 2019 में ही इन्होंने युपीएससी की परीक्षा दिया था जो आज उतीर्ण हुए है। साथ ही इन्होंने ने कहा की जब जब घर आते थे तो यहा के शिक्षक बुद्धिजीवी उन्हें अच्छी प्रेरणा देते थे साथ ही कहा ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर भी इन्टरनेट की माध्यम से पठन पाठन की तैयारी किया जा सकता है। युवाओं के लिए उन्होंने ने कहा की बिना फल के कार्य करते रहे एक आप जरुर सफल होंगे, आगे मैं बसंत के शिक्षण संस्थानों गाँव एवं इन क्षेत्रों के लिए हमेशा कार्य करता रहूँगा।
युपीएससी परीक्षा में उतीर्ण हुए विवेकानंद शुक्ल अन्नापुर्णा सिंह को कई लोगों ने बधाई दी है जिसमे मुख्य रुप से जदयु के प्रदेश नेता वैधनाथ सिंह विकल, पुर्व मुखिया विजय सिंह, भाजपा नेता अजीत सिंह, डॉ0सर्वदेव चौबे, मनोज उपाध्याय, उपेन्दर सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय आदी मुख्य है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग