अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने से गांव में उत्सव का माहौल
बनियापुर(सारण)। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को भूमिपूजन किये जाने से पूरे प्रखण्ड में हर्ष का माहौल कायम रहा। जगह-जगह पर लोगों ने एक दूसरे के बीच मिठाईया बांटी तो कही-कही ग्रामीणों ने जुलूस का आयोजन किया। वही कई जगहों पर आचार्य और ब्राह्मण समुदाय के लोगों द्वारा रुद्रभिषेक का भी आयोजन किया गया। इस दौरान एक ही नारा, एक ही नाम जय श्रीराम-जय श्रीराम के उदघोष से पूरा वातावरण गुंजयमान रहा। प्रखण्ड के मनिकपुरा पंचायत ने ग्रामवासियों ने हनुमान मंदिर परिसर से जुलूस निकाल जय श्रीराम का नारा लगाया। वही बेरुई गांव में भाजपा नेता शशिभूषण सिंह के द्वारा लोगों के बीच मिठाईया बांटी गई। इधर कन्हौली गांव में शास्त्री बृजभूषण पांडेय ने रुद्रभिषेक का आयोजन कर लोगों को मंदिर के भूमिपूजन के लिये शुभकामना दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग