राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर: पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया एफआईआर

पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया एफआईआर

बनियापुर(सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमे आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में मामले की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी योगेंद्र महतों ने दर्ज कराई है।जिसमे बगल के ही हरेंद्र महतों, सतेंद्र महतों, अभिषेक महतों, उमेश महतों, नीतीश महतों, अजित महतों को नामजद कर बताया है कि अपने दरबाजे पर थे। तभी सभी नामजद पिस्टल, भाला, फरसा एवं अन्य धारदार हथियार से लैस हो दरबाजे पर पहुँचकर गाली-गलौज करने लगे। इससे पहले की मैं कुछ समझ पाता नामजदों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमे बाल-बाल बच गया। इस बीच नामजदों ने मुझे मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बचाव में मेरा पुत्र आया तो उसे भी मारपीट कर जख्मी करते हुए नामजद घर में रखे गहने और नकदी ले कर फरार हो गए। इधर दूसरे पक्ष की प्राथमिकी प्रभा देवी ने दर्ज कराई है। जिसमे योगेंद्र महतों, मनोज महतों, सनोज महतों, विनोद महतों, लालू महतों को नामजद कर बताया है कि सभी नामजद रॉड, पिस्टल, फरसा आदि से लैस हो दरबाजे पर पहुँच हवाई फायरिंग करने लगे। इस बीच नामजदों ने पति,देवर और पुत्र को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।