अचानक आई आंधी-पानी में दरियापुर थाना के जिप्सी पर गिरा पेड़ क्षतिग्रस्त
दरियापुर(सारण)। स्थानीय थाना कैम्पस में खरी पुलिस जिप्सी पर अचानक आई आंधी पानी से आम का पेड़ टूटकर जिप्सी पर गिर गया। जिससे वाहन पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार थाना परिसर में पेट्रोलिंग करके पुलिस पदाधिकारी आये और वाहन को थाना परिसर में खड़ा कर दिया। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते आम के पेड़ टूटकर वाहन पर गिर गया। कर्मियों की माने तो गनिमत रहा की वाहन खड़ा होते सभी पुलिस बल एवं पदाधिकारी परिसर में आ गये। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग