संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बाइक और साइकिल के टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एनएच 331 पर कन्हौली के समीप बाइक और साइकल की आमने- सामने की टक्कर में दोनों सवार जख्मी हो गए। घायलों में कन्हौली मनोहर निवासी रामराज पंडित के 38 वर्षीय पुत्र व साइकल सवार प्रवीण कुमार पंडित एवं पैगम्बरपुर निवासी व बाइक सवार नसीम मंसूरी शामिल है। सड़क दुर्घटना की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में सड़क पर चलने के दौरान भय का माहौल कायम हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग