संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। तिलक समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मानोपाली का है। पीड़ित गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी विजय कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि दरबाजे पर बाइक खड़ी कर तिलक समारोह में शामिल होने चला गया। खाना खाना के बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामियों में हड़कंप मचा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग