राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएस-73 मुख्य सड़क पर रामबाग के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल व्यक्ति मसरख थाना क्षेत्र के वेन छपरा गांव निवासी विजेंद्र कुमार सिंह और विकास कुमार सिंह हैं। घायल दोनों व्यक्तियों को स्थानीय लोगों द्वारा रेफरल अस्पताल तरैया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उन लोगों का इलाज चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग