राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शादी समारोह में भोज खाने के दौरान बाइक चोरी करने के मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। दर्ज प्राथमिकी में पानापुर थाना क्षेत्र के बगडीहा सतजोड़ा गांव निवासी पप्पू कुमार साह पिता शम्भू साह ने बताया कि वह बाइक से शादी समारोह में शामिल होने मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शिवजी साह पिता स्व. हजारी साह के यहां गये थे। वहीं पर बाइक खड़ी कर भोज खाने के बाद देखा कि बाइक अपनी जगह पर खड़ी नहीं है। काफी खोजबीन की पर बाइक का कोई पता नहीं चल पाया। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग