राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा महज सपना बनकर रह गया है। मशरक प्रखंड क्षेत्र अंतिम पश्चिमी छोड़ पर अवस्थित मदारपुर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने से इलाके के लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक के स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार को एक ज्ञापन मदारपुर मुखिया प्रतिनिधि व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने सौंपकर मदारपुर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की दिशा में सार्थक पहल करने का अनुरोध भी किया था। उन्होंने बताया कि प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण को मामले में जानकारी देते हुए ज्ञापन स्वास्थ्य प्रबंधक को सौप दिया गया है।उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने और इलाका पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से लोगों को आज भी या तो ग्रामीण चिकित्सकों से या फिर 9 किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी जाकर ही इलाज कराना पड़ रहा है। मुखिया प्रतिनिधि डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक से मिलकर यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की दिशा में ठोस पहल करने की मांग की गई है। वही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग भी की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग