राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के पियरपुरवा में मंगलवार की देर संध्या खेत में बिछाई गई बिजली तार के चपेट में आने से एक मूक बधिर युवक की मौत हो हो गई। मृतक पियरपुरवां निवासी राजेन्द्र साह का 32 वर्षीय पुत्र दिलीप पंडित बताया गया है। जानकारी के अनुसार मक्के के एक खेत को जंगली पशु से बचाने के लिए खेत के मालिक ने खेत के चारों तरफ से तार फैलाकर बिजली का करंट प्रवाहित किया था। मंगलवार की देर संध्या दिलीप पंडित खेत की तरफ गया था और तार के चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया। घटना की जानकारी और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव को मक्के के खेत के बीच में पाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग