राष्ट्रनायक न्यूज।
साेनपुर (सारण)। अनुमंडल क्षेत्र में चोरों का आतंक कायम है। इसी दौरान में चोरों ने सोनपुर के चौसिया गांव स्थित एक डिजिटल सेवा केंद्र की दुकान में चोरी की घटना का अंजाम दिया। चोरों ने मंगलवार की रात को ताला तोड़कर ₹48000 नकद तथा दो लैपटॉप एवं डिवाइस गायब कर दिया। इस संबंध में चौसीया गांव के उक्त केंद्र के संचालक राकेश कुमार ने सोनपुर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है की वह दुकान बंद कर रात में घर गया था और सुबह जब दुकान पर आए तब ताला टूटा हुआ पाया। अंदर देखने पर गला तोड़कर ₹48000 कैश तथा दो लैपटॉप एवं डिवाइस गायब पाया इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग