राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। छपरा-सीवान मुख्य सड़क नेशनल हाईवे 531 पर रसूलपुर थाने के सामने रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी व अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव के द्वारा अंचल पदाधिकारी कुमारी सुषमा के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रसूलपुर पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रक को जब्त किया। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक डोरीगंज थाना क्षेत्र के बड़का बलुआ गांव निवासी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चालक से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग