राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रसूलपुर थाने की पुलिस ने देवपुरा गांव में छापेमारी कर 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान अवैध शराब के कारोबारी देवपुरा गांव निवासी जवाहर नट व राजन नट को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर रसूलपुर थाने की गश्ती पुलिस ने शराब पीकर अपने परिजनों से मारपीट करते बाल गांव के निवासी नेउर यादव व अवधेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उधर एकमा थाने की पुलिस ने एक अर्से से से फरार अवैध शराब के कारोबारी रामपुर विन्दालाल गांव निवासी कल्लू राय को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ व चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग