राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा थानाध्यक्ष के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 50 दो पहिया वाहन चालकों से नियमों के विपरित परिचालन के आरोप में जुर्माना वसूला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़खा थानाध्यक्ष अमितेश कुमार के आदेश पर चेकिंग अभियान चलाकर लगभग पचास टू व्हीलर गाड़ियों को पकड़ा गया। वाहन चेकिंग में होमगार्ड के चार जवान के साथ एक दारोगा शामिल रहे। सभी गाड़ी चलाने वाले लोगों में से किसी के पास हेलमेट तो किसी के पास लाइसेंस और जूता पहनने की कमियों को पाए जाने पर सभी गाड़ी को पांच सौ रुपए चलान काटकर छोड़ा गया और बताया गया कि आप सब हेलमेट व लाइसेंस का उपयोग करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग