राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नवरत्नपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी व चांदपुरा से एक वारंटी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि चांदपुरा निवासी व वारंटी सलीम मियां को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं नवरत्नपुर निवासी अखिलेश मांझी नशे की हालत में सड़क किनारे हल्ला-हंगामा कर रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़ कर थाने लाई और जब ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से उनकी जांच की गई तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस मामले में गिरफ्तार वारंटी व नशेड़ी को रविवार को छपरा न्यायालय में उपस्थित हेतु भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग