राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के चैनपुर पंचायत के निरीक्षण भवन में रविवार को वार्ड कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक मुखिया जयश्री देवी की अध्यक्षता में सम्पन हुई। वार्ड कार्यकारणी की बैठक में पंचायत के समुचित विकास समेत विभिन्न मुद्दे को लेकर चर्चा की गई। मुखिया जयश्री देवी ने कहा कि वार्ड कार्यकारणी की बैठक में वार्ड सभा से प्राप्त योजनाओं को ग्रामसभा से पारित कर बीडीसी से अनुमोदन किया जायेगा। वहीं पंचायत के विकास को लेकर वार्ड सदस्यों के साथ विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। मौके पर पंचायत सचिव ब्रह्मदेव राय, मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव, वार्ड सदस्य देवंती देवी, जीतेन्द्र कुमार गुप्ता, ओकीला खातून, रहीमा खातून, विष्णु कुमार, धनेश्वर राउत, इंदु देवी समेत अन्य वार्ड सदस्य व ग्रामीण जनता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग