मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अम्बेडकर चौक पर प्रखंड काग्रेस कमिटी के तत्वावधान में एक नुक्कड सभा का आयोजन किया गया। जय भारत सत्याग्रह के बैनर तले यह आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया। इस नुक्कड सभा मे वरिषठ काग्रेस नेता अमरनाथ तिवारी, बिजली सिंह, नरेश राम, सुरेश गुप्ता, मुरत लाल राय, लालू प्रसाद यादव, बिमलेश तिवारी, जमीर आलम, मनिभूषण तिवारी, हरिहर राम, महमूद जी, मनोज पंडित, तरूण तिवारी, देव कुमार ठाकुर, उमेश तिवारी,के अलावे सैकड़ो लोग उपस्थित थे। मुख्य रूप से महगाई, भ्रष्टाचार,बढते बेरोजगारीऔर किसानो की समस्याओ पर चर्चा हुआ। इन्ही समस्याओ पर राहुल गांधी सरक से संसद तक विरोध कर रहे है, उनकी बढती लोकप्रियता से भाजपा सरकार घबरा गई है। संसद में राहुल गांधी देश मे भ्रष्टाचार अडानी घोटाला को उजागर कर मोदी जी की संलिप्तता को साबित किए। साथ ही घोटाले की जांच कमिटी गठित करने की मांग कर रहे थे। संसद के सवाल से भाजपा अकरामक रवैया अपना कर राहुल गांधी को गलत मुकदमा मे फंसाकर सासदी तक समाप्त कर दिया।सरकारी मकान खाली कराया जा रहा है।पुरा दुनिया देख रहाहै।कांग्रेस पार्टी चूप नहीं रहेगी। लोकतांत्रिक तरीके से आन्दोलन करेगी।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी