- घटना कन्हौली मनोहर वार्ड संख्या 10 का है
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कन्हौली मनोहर वार्ड संख्या 10 में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से घर के पास रखे सौ से अधिक गेंहू के बोझे जलकर रख हो गए।वही आग की लपटें घर में भी पहुँच गई। जिससे घर में रखे अन्न- वस्त्र, बिछावन, पलंग आदि आवश्यक सामग्री भी स्वाहा हो गया।आगलगी के कारणों की स्पष्ठ जानकारी नही मिल पाई है। मगर स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश राय के घर से सटे एक बीघे खेते के गेंहू काटकर दौनी के लिये रखे थे। इस बीच एका-एक बोझे से आग की लपटें निकलने लगी।इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते तबतक तेज हवा के बीच आग ने घर को भी चपेट में ले लिया। इस बीच बनियापुर थाने में सूचना देकर दमकल की गाड़ी बुलाई गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।मालूम हो कि बेकाबू पछुवा हवा की वजह से अंचल क्षेत्र में बिगत तीन- चार दिनों में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर आगलगी की घटना हो चुकी है। जिसमें दर्जनों घर और सैकड़ो बोझा गेंहू जल चुके है।

फोटो(आगलगी की घटना में जले गेंहू के बोझे एवं अन्य सामग्री को निहारता पीड़ित परिवार)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग