- श्रद्धलुओं ने जलभरी कर निकली भब्य कलश यात्रा।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के कोल्लूआ ब्रह्म बाबा के प्रांगण में शुक्रवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हुआ।इस दौरान श्रद्धालु भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य उत्तम तिवारी के नेतृत्व में सहाजितपुर पोखरा से हाथी-घोड़े, बैंड बाजे की धुन पर जलभरी करते हुए भब्य जुलूस भी निकाला।जलभरी में सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जहाँ जय श्रीराम के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजयमान रहा।वही पूजन हवन से यज्ञस्थल सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।कड़ी धूप और तेज पछुवा हवा के बावजूद भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव ओझा ने बताया की आगामी 13 अप्रैल तक यज्ञ चलेगा।संगीतमय भगवत कथावाचन वृंदावन से पधारे दीनानाथ शरण त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा।वही यज्ञ में प्रतिदिन वृंदावन से पहुँचे कलाकारों द्वारा झांकी प्रस्तुत की जाएगी।जबकि यज्ञ की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।यज्ञ को सफल बनाने में पिंटू मिश्रा,अजय मिश्रा,राजकिशोर ठाकुर,विकास ओझा,मुन्ना ओझा, छोटू ओझा,मुनमुन ओझा,अमित ओझा,संजय ओझा सहित सभी सदस्य तन्मयता से जुटे है।
फोटो(कलशयात्रा में शामिल भक्तगण)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग