राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। एनएच 722 पर भेल्दी पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक जनकदेव सिंह(75) भेल्दी थाने के तकेया गांव का बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार तकेया गांव के जनकदेव सिंह साइकिल से भेल्दी बाजार की ओर जा रहे थे तभी किसी बाइक वाले ने ठोकर मार दी जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। परिजनों ने जख्मी अवस्था में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका शव तकेया गांव में पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।पत्नी अहिल्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौता पुत्र लक्ष्मण सिंह पुत्री रिंकी देवी, रेखा देवी पौत्र आयुष व पौत्री खुशी कुमारी के आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग