राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। व्यवहार न्यायालय एकमा के आदेश व पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला के निर्देश पर रसूलपुर थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान रसूलपुर गांव में छापेमारी कर शराब मामले के फरार आरोपित रसूलपुर गांव निवासी परमात्मा मांझी को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते व्यवहार न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी हो जाने से मामले के निष्पादन में तेजी आयेगी। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शराब के धंधेबाजाें व शराबियों काे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग