राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन व ई किसान भवन में द्वितीय चरण की जाति आधारित जनगणना हेतु सुपरवाइजरों व प्रगणकों का विभिन्न बैचों में एक दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है सोमवार को प्रशिक्षण में शामिल कुछ जनगणना कर्मियों के द्वारा भीषण गर्मी के मौसम में पेजयल की समुचित व्यवस्था व दोपहर के भोजन की नियमानुसार व्यवस्था नहीं होने का हवाला देते हुए हंगामा किया गया। जिससे दोपहर में स्थिति को शिक्षकों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। प्रशिक्षण लेने आए जनगणना कर्मियों ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण अवधि में चाय व नाश्ता के अलावा दोपहर का भोजन भी देने का प्रावधान है। लेकिन यहां इसकी व्यवस्था नहीं करके एक कप चाय, पानी, समोसा व मिठाई के सहारे पूरे दिन का प्रशिक्षण लेना पड़ रहा है। जबकि आसपास के कुछ प्रखंडों में दोपहर का भोजन भी दिया जा रहा है। वहीं प्रशिक्षण प्रभारी ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण लेने आने वाले कर्मियों के लिए विभागीय नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग