राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। प्रखंड अंतर्गत केपी मिडिल स्कूल गंगाजल में सोमवार को शिक्षिका के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के अलावा के पी एस पी हाई स्कूल गंगाजल, मध्य विद्यालय मिर्जापुर सहित अन्य विद्यालय के शिक्षकगण इस विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने शिक्षिका मीना देवी की विदाई सह सम्मान समारोह में उन्हें फूल माला पहनाते हुए अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार ने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों को प्रेम भाव के साथ निर्वाहन करती रही। विद्यालय परिवार एवं बच्चों के प्रति बहुत ही लगाव था। बच्चे से लेकर शिक्षक भी इन्हें सम्मान करते रहे। सभी शिक्षकों ने ईश्वर से आराधना किया कि सेवानिवृत्त होने के बाद मीना देवी जहां भी रहे खुशहाल व स्वस्थ रहें। इस विदाई सह सम्मान समारोह का संचालन स्कूल के शिक्षक लालबाबू राम ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता बल्कि जीवन में अपने अनुभवों से समाज को प्रकाशित करता रहता है। इस मौके पर शिक्षक संतोष कुमार सिंह, जय किशोर सिंह, विजय प्रसाद राय, नागेंद्र सिंह, सुबोध कुमार सिंह, चंद्रमणि प्रसाद, विनोद कुमार, सुबोध कुमार सिंह आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग