- गर्भवती महिलाओं में आक्रोश, कहा- बैठने के लिए बेंच तक नहीं, सीढ़ियों पर बैठकर करना पड़ा इंतजार
राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं में घोर लापरवाही सामने आई। यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंची गर्भवती महिलाओं को न बैठने की समुचित व्यवस्था दिखी, न ही पीने का शुद्ध पानी। यहां तक कि एक्स-रे मशीन फेल रही। जिसको लेकर गर्भवती महिलाओं में आक्रोश दिखा। गर्भवती महिलाओं ने बताया कि चिलचिलाती धूप की वजह से किसी तरह शिविर में तो पहुंचे पर यहां न तो बैठने के लिए बेच हैं और न ही पीने के लिए साफ पानी। बैठने के लिए सीढ़ियों समेत अन्य खाली जगहों का सहारा लेना पड़ा। वहीं अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं रहने के कारण महंगे दामों पर निजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का सहारा लेना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने गर्भवतियों की जांच की। इस अभियान के तहत चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। साथ ही उच्च जोखिम गर्भधारण महिलाओं की पहचान कर उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। मौके पर गर्भवतियों का खून, बीपी, शूगर, हिमोग्लोबिन, एचआईवी एवं कोविड सहित कई जांच की गई। चिकित्सक ने गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को संतुलित आहार, हरी सब्जी, दूध व फल आदि का सेवन करने के साथ आराम करने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को बदलते गर्मी के तेज मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। शरीर में खून की कमी को देखते हुए उस तरह की महिलाओं को नियमित रूप से आयरन की गोली खाने तथा एनीमिया से बचाव के लिए भोजन में कम नमक खाने को कहा गया। ताकि बीपी सामान्य में रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग