राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने गई एक सातवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अपहृता कि मां ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तरैया निवासी कृष्णा कुमार उर्फ धनु, धीरज कुमार ठाकुर, और यदास्त पटेल को आरोपित किया गया है। पीड़िता का कहना है कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री सातवीं कक्षा में पढ़ती है, जो पढ़ने के लिए तरैया के एक सरकारी विद्यालय में गई हुई थी। उसी दौरान आरोपियों ने एक साजिश के तहत उसे बहला-फुसलाकर शादी की नियत से अपहरण कर लिए है। पुलिस मामले में सभी आरोपियों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग