संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लगातार तीन दिनों की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लेन-देन सहित अन्य आवश्यक कार्यो को लेकर ग्राहकों की भीड़ दोपहर बाद तक बैंको में जुटी रही। मुख्य बाजार स्थित पीएनबी शाखा, चेतन छपरा शाखा, बंधन बैंक शाखा,उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा, एसबीआई सहाजितपुर शाखा सहित कई अन्य बैंको में पुरे दिन ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान बैंकिंग कार्यो के निष्पादन को लेकर ग्राहकों के बिच धकका- मुक्की भी होती रही। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाये और बुजुर्गो को झेलनी पड़ी।मालूम हो की शुक्रवार को गुड फ्राइडे, उसके बाद महीने का दूसरा शनिवार एवं रविवार को साप्ताहिक बंदी होने की वजह से बैंक लगातार तीन दिन बंद थे। जिससे ग्राहकों के बैंकिग कार्य प्रभावित रहे। हालांकि पीएनबी बनियापुर के शाखा प्रबंधक मनोरंजन कुमार ने बताया कि ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रख अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गई थी। जिससे ग्राहकों को काफी राहत मिली एवं त्वरित गति से कार्यो का निष्पादन किया गया। इधर मुख्यबाजार स्थित पीएनबी एटीएम में भी ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। सुबह बैंक खुलने से पहले ही ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

फ़ोटो(बैंक के अंदर,बाहर और एटीएम में जुटी ग्राहकों की भीड़)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग