रुचि सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा प्रखंड के एकारी गांव में मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा का स्थापना दिवस किसन सभा के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव कामरेड अरूण कुमार ने कहा कि देश के किसनों के हितों के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 1936 में किसान सभा की स्थापना हुई थी। इस दौरान उन्होंने इसके स्थापना के इतिहास से अवगत कराया। वहीं सहयोगी घटक राजद के वरीय नेता जितेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के किसनों को प्रोत्साहित करके और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर ही उनकी माली हालत को सुधारा जा सकता है। कार्यक्रम को राम अयोध्या साह, जयराम दास, प्रभात कुमार, रोहित रमण सिंह, राजू यादव टाईगर, ओम प्रकाश गुप्ता आदि ने संबंधित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग