राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारण प्रमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान सचिव, स्वर्गीय बलिराम सिंह की 29वीं पुण्यतिथि बुधवार यानी 12 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। कार्यक्रम के स्वागतकर्ता पूर्व मंत्री गौतम सिंह व शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह होंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद, महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, अजय कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा, सारण – धनंजय पासवान होगें। कार्यक्रम 11:00 बजे स्मारक स्थल मध्य विद्यालय दुमदूमा-01 (दाऊदपुर) के प्रांगण में होगा। इसकी जानकारी देते हुए सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में सारण जिला के सभी शैक्षणिक अंचल के अध्यक्ष, सचिव एवं सभी शिक्षक-शिक्षिका सादर आमंत्रित हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग