राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)।पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी व जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों में एकमा गांव की सुशीला देवी, राजा बाबू, राजापुर गांव के बुखारी यादव, आमड़ाढ़ी गांव के पूर्णिमा सिंह, आशीष कुमार, परसा बाजार गांव की गुड़िया बेगम, दीपू कुमार सोनी, दिलीप कुमार सोनी, सेन्दुवार गांव के ललन राय, धानाड़ीह गांव के रमाशंकर यादव, चनचौरा गांव के आनन्द साह व बरेजा गांव के अर्जुन प्रसाद समेत 12 लोग शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया।
इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में सूचना दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग