सारण के कई क्षेत्र हुए कंटेन्मेंट जोन से मुक्त: जिलाधिकारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा पूर्व में घोषित कई कंटेन्मेंट जोन जिसकी 14 दिन की अवधि पूरी हो गयी है और इस क्षेत्र से कोई नया व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाये जाने पर उस कंटेन्मेंट जोन को समाप्त घोषित किया गया है। समाप्त किये गये कंटेन्मेंट जोन में छपरा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला साधनापुरी स्थित पटेल लाॅज, छपरा सदर प्रखंड के ग्राम-घेघटा एवं प्रभुनाथ नगर, इसुआपुर प्रखंड के ग्राम सतासी, मढ़ौरा प्रखंड के ग्राम-बिक्रमपुर कर्णपुरा, दिघवारा प्रखंड के ग्राम- राई पट्टी, जलालपुर प्रखंड के ग्राम-कोपा एवं मंगोलपुर, रिविलगंज प्रखंड के मोहब्बत परसा, परसा प्रखंड के फतेहपुर तथा मकेर प्रखंड के ग्राम कस्बा मकेर शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग