राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक लोडेड कट्टा व चोरी की एक बाइक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवान पुर गांव के बांकेलाल महतो के पुत्र रणवीर कुमार महतो 30 वर्ष बताया जाता है। थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि छापेमारी में पुलिस निकली हुई थी। गोसी अमनौर नहर के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान लाल रंग की बाइक पर सवार होकर एक युवक आ रहा था। पुलिस को देखते ही वह विपरीत दिशा में भागने लगा। पुलिस ने घेरकर युवक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो कमर से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा बाइक का कागजात मांगने पर प्रस्तुत नहीं किया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन