राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेड़ा मोड़ के पास मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सलेमपुर गांव के वासुदेव शर्मा (77) वर्ष थे। घटना के संबंध में मिली जनकारी के अनुसार वासुदेव शर्मा रोज की तरह मंगलवार को भी सुबह करीब पांच बजे एनएच-531 सड़क के बगल से मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार एक बस ने उनको धक्का मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन