राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मिर्जापुर में आग का दरवाजे पर खड़ी एक बोलेरो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आस पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। जब तक लोग सक्रिय होकर आग पर काबू पाते बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी। वाहन के मालिक कृष्णा दूबे ने बताया कि गाड़ी रोज की तरह अपने दरवाजे पर खड़ी की थी। दोपहर में अचानक आग लग गई। वे लोग कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया। बोलेरो से धुंआ उठता देख वहां से गुजर रहे आसपास के लोगों को आवाज लगाई। आवाज सुनकर बाहर निकला तो देखा कि गाड़ी से तेज धुंआ निकल रहा है। गाड़ी के करीब जाना मतलब जान जोखिम में डालना जैसी स्थिति हो गई। आग लगने के दौरान कई बार जोरदार आवाज भी हुई। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल कर राख हो चुकी थी।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन