राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के कादीपुर में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित और सेवा समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम -ई-रिक्शा मेंटेनेंस एंड सर्विस ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभ उद्घाटन किया गया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 30 प्रशिक्षुओं को कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा इलेक्ट्रिक रिक्शा का मेंटेनेंस एवं सर्विसिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अंशु मालाजी एलडीएम सारण, मुखिया प्रतिनिधि संजीत कुमार राय एवं संस्था के तरफ से रविशंकर उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार, विपिन बिहारी, रामजन्म मांझी एवं केंद्र समन्वयक अजीत तिवारी उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग