राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र तरैया बाजार स्थित सब्जी मंडी से पोखरेड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि वीर बहादुर राय ने एक लिखित शिकायत तरैया थाने में दिया है। मुखिया प्रतिनिधि श्री राय ने बताया कि वह संध्या समय तरैया बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने के लिए चले गए। सब्जी खरीद कर जब वापस लौटे तो उक्त स्थल पर उनकी बाइक नहीं थी। चंद मिनटों में ही चोरों ने उनकी बाइक गायब कर दिया। उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग