राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पचौड़र बाजार के समीप सम्राट अशोक क्लब के परिसर आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई जायेगी, जिसको लेकर सभी तैयारी जोर शोर से चल रही है। जयंती समारोह के अध्यक्ष देवनाथ राम ने बताया कि बाबा साहब की जयंती के लेकर दलित- महादलित बस्तियों समेत विभिन्न गांवों की सड़कों व बाजारों को नीला रंग के झंडों से सजाया जा रहा है एवं शोभायात्रा निकालने की तैयारी में सभी लोग जुटे हुए है। कार्यक्रम एवं शोभायात्रा निकलने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा द्वारा विशेष निर्देश के साथ सभा स्थल व शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी गई है। सभा स्थल पचौड़र से शोभायात्रा सुबह आठ बजे से निकलेगी जो पूरे प्रखंड क्षेत्र का परिभ्रमण करते हुए दो बजे से सभा स्थल पर पहुचकर जयंती समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। अध्यक्ष श्री राम ने कहा कि प्रशासन द्वारा दिये आदेश का हर संभव पालन किया जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग