राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के देवरिया रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति तरैया के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। मार्क दवा कंपनी के जोनल मैनेजर एमपी कुंवर और शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से विटामिन के विषय में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि विटामिन कब और कैसे किस स्थिति में दिया जाना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान करीब डेढ़ सौ से अधिक सदस्य उपस्थित हुए तथा प्रशिक्षण उपरांत सभी सदस्यों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार गिरि, सचिव डॉ मनोज कुमार पंडित, डॉ कैलाश प्रसाद सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ रामप्रवेश राय, ध्रुव कुमार सिंह, डॉ ओम प्रकाश पंडित, डॉ रमेश सिंह, डॉ विश्वनाथ राय, डॉ वीरेंद्र राय, राजीव कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार शर्मा, डॉ सीमा सिंह, डॉ रूबी गुप्ता, डॉ अनिल यादव, समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग