राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें दो व्यक्तियों को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में पचभिंडा गांव निवासी रविरंजन सहगल, सुशील पासवान, सूरज कुमार, और पप्पू कुमार शामिल है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रविरंजन सहगल और सुशील पासवान को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग