राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के रामपुर, नूरनगर, मंगोलापुर विशुनपुरा सहित विभिन्न गांवों में जदयू प्रखंड इकाई द्वारा भीम संवाद का आयोजन किया गया|बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच जाकर भीम संवाद के अन्तर्गत लोगों को जागरूक किया। इस आशय की जानकारी देते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग लोगों के बीच जाकर डा अंबेडकर जी की जीवनी को बता रहे हैं। उन्हें जागरूक कर रहे हैं| उनके द्वारा लोगों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को भी बता रहे हैं| उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल की संध्या में सभी घरों मे दीप प्रज्वलन का आयोजन किया जाएगा। वही 14 अप्रैल को सभी अंबेडकर जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाऐंगे। इसके लिए लोगो को पार्टी का संदेश पत्र भी दिया गया और घरो पर भीम संदेश का स्टीकर चश्पाया गया। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता ललनदेव तिवारी, प्रदेश सचिव राजेश त्यागी, राजकुमार नट, सुपन राम राजकुमार माँझी सहित क ई अन्य भी थें।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी